फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब और नशे के सौदागरों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। पंजाब व हरियाणा की सीमाओं से सटे बीबीएन में सुरक्षा-व्यवस्था मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। वहीं क्षेत्र में अवैध शराब व नशे के सौदागरों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए संबंधित थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी अपने क्षेत्र में तंत्र मजबूत बनाए और ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करें। एसपी बद्दी बीएस चौहान ने कड़े निर्देश जारी किए हैं, जो पुलिस की मासिक अपराध बैठक की समीक्षा कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को संदिग्धों पर स्वयं निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश जारी करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति उन्हें संदिग्ध लगे तो तुरंत उसे हिरासत में ले और उससे कड़ी पूछताछ करें। उन्होंने सीमाओं की चौकसी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए थाना प्रभारियों सहित पुलिस कर्मचारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क हादसे रोकने के लिए चालान काटो मुहिम को और तेज किया जाएगा और वाहन चालकों को जागरूक भी किया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी आह्वान किया कि यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने विभिन्न सिक्योरिटी एजेंसियों, जॉब प्लेसमेंट, ठेकेदारों सहित उद्योगों व मकान मालिकों से आह्वान किया कि वह भी कामगारों व लोगों की पुलिस से वेरिफिकेशन करवाएं और टोल बैरियर सहित, बैंक व अन्य बड़े संस्थान में सीसीटीवी कैमरे स्थापित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें