सोलन। रोटरी क्लब सोलन और चंडीगढ़ मिड टाउन द्वारा सफाई अभियान को लेकर लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर चंडीगढ़ स्कूल से आए बच्चो ने माल रोड सोलन की सफाई कर लोगों को स्वच्छ और स्वस्थ भारत अभियान के तहत जागरूक किया। क्लब के सलिल चोपड़ा ने बताया की अपने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए अपनी सोच बदलनी होगी। हर किसी को शौचालय का प्रयोग करना होगा। शहर को साफ-सुथरा रखने की जिम्मेदारी नगरपालिका की है। लेकिन उससे बड़ी जिम्मेदारी हम सभी की है सहयोग करने की। जरासा नजरिया बदलिए तो कठिनाइयां दूर होंगी और अपना शहर भी स्वच्छता की दौड़ में शामिल हो जाएगा। इस दौरान रोटरी क्लब के सदस्यों ने स्वयं झाड़ू उठाई और देश भर में स्वच्छ भारत अभियान को एक जन आंदोलन बनाते हुए उन्होंने कहा कि लोगों को न स्वयं गंदगी फैलानी चाहिए और न किसी और को फैलाने देनी चाहिए।
भावना ठाकुर