फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बाइक सवार दो युवकों से 1.45 ग्राम चिट्टा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरोटीवाला (सोलन)। पुलिस ने हरीपुर मार्ग पर कोटला गांव के समीप दो युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार हरीपुर मार्ग पर बरोटीवाला पुलिस गश्त पर थी। इस बीच पुलिस ने शक के आधार पर एक बाइक को चेकिंग के लिए रोका। चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों से 1.45 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपियों की पहचान रवींद्र कुमार निवासी मलगन, जिला बिलासपुर और शुभम निवासी जयसिंहपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि एएसपी अशोक वर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। जल्द ही चिट्टे के संबंध में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें