फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुनिहार में बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा आज

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कुनिहार (सोलन)। बीडीसी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष कुनिहार के खिलाफ 15 पंचायत समिति सदस्यों की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर सोमवार को चर्चा होगी। इसे लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर दी हैं। सभी समिति सदस्यों को इस बारे में बता दिया गया है।

जिला पंचायत अधिकारी को सौंपे अविश्वास प्रस्ताव में 15 सदस्यों ने हस्ताक्षर किए थे। इसके बाद कुनिहार ब्लॉक में राजनीति गर्मा गई है। अविश्वास प्रस्ताव कुनिहार पंचायत समिति अध्यक्ष नीलम रघुवंशी और उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर के खिलाफ लाया गया है। कुनिहार पंचायत समिति में 23 सदस्य है। अविश्वास प्रस्ताव पर पंचायत समिति सदस्य हिरापाल (घनागुघाट वार्ड), ओम प्रकाश शर्मा (दानोंघाट वार्ड), सुरेश कुमार (मांगल वार्ड), प्रेम चंद (धुंदन वार्ड), दीप चंद (दसेरन वार्ड), सावित्री देवी (शहरोल वार्ड), कांता देवी (जलाणा वार्ड), सीमा देवी (कोठी वार्ड), सतु देवी (सूरजपुर वार्ड), जमना दास (प्लानिया वार्ड), राकेश कुमार (देवरा वार्ड), हरीश कुमार (सन्याड़ी मोड़ वार्ड), बिमला वर्मा (डुमेहर वार्ड), सोमा देवी (मान वार्ड) और गीता ठाकुर (कुनिहार वार्ड) ने अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत अधिकारी सतीश अग्रवाल ने कहा कि समिति कुनिहार के सभी 23 सदस्यों को पत्राचार व दूरभाष से जानकारी दे दी गई है। आठ अक्तूबर को 15 सदस्यों की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें