फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएन में 14 पहुंची डेंगू के मरीजों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बीबीएन में 14 पहुंची डेंगू के मरीजों की संख्या
विज्ञापन

डेंगू पीड़ितों में सात मामले नालागढ़ और सात बद्दी के आए सामने
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। स्वास्थ्य खंड नालागढ़ के तहत बीबीएन में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर अब 14 हो गई है। नालागढ़ और बद्दी में 14 मरीज डेंगू के पॉजीटिव पाए गए हैं। बीबीएन के तहत डेंगू के रोगियों में सात मरीज नालागढ़ और सात मरीज बद्दी के शामिल हैं। नालागढ़ के तहत कंबोल नजदीक गंभरपुल, खेड़ा, भांगला, बगलैहड़, रतवाड़ी के समीप छड़ोली, मंडयारपुर व कटीरडू़माजरा जबकि बद्दी के तहत बद्दी व मखनूमाजरा के मरीज शामिल हैं। जिला अस्पताल प्रशासन की स्पेशल टास्क फोर्स की आठ टीमों के 40 सदस्य लोगों में जागरूकता फैलाने में जुटे हैं। उपमंडल प्रशासन नेबीएमओ की अगुवाई में चार सदस्यीय टीम गठित की है लेकिन डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे है। बीते साल भी बीबीएन में कई मामले डेंगू के सामने आए थे। हेल्थ टीम ने भी बीबीएन का दौरा करके उपचार किया था। बीएमओ नालागढ़ डॉ. केडी जस्सल ने कहा कि स्वास्थ्य खंड नालागढ़ के तहत बद्दी और नालागढ़ में 14 मरीज डेंगू पॉजीटिव पाए गए हैं। इसकी रिपोर्ट बनाकर आला अधिकारियों को सौंप दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें