फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खादी बोर्ड के चेयरमैन ने ली नप की बैठक, कांग्रेस ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद में बैठक लेने पर खादी बोर्ड के चेयरमैन का विरोध
विज्ञापन

खादी बोर्ड के चेयरमैन ने ली नप की बैठक, कांग्रेस ने किया विरोध
नगर परिषद सोलन को बनाया भाजपा कार्यालय : सेठी
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। नगर परिषद सोलन में खादी बोर्ड के चेयरमैन की बैठक का विरोध शुरू हो गया है। बैठक के बाद पूर्व कांग्रेसी पार्षद भड़क गए हैं। उन्होंने नगर परिषद को भाजपा कार्यालय बनाने के आरोप लगाए हैं। सोलन में पत्रकार वार्ता कर पूर्व पार्षद राजीव ने कहा कि खादी बोर्ड के चेयरमैन किस हैसियत से नगर परिषद की बैठक लेने पहुंचे थे। उनके पास संवैधानिक तौर पर इसका अधिकार नहीं है। उन्होंने बताया कि पिछले चार महीनों से कोई भी विकासात्मक कार्य नहीं हो रहे हैं। अमन सेठी ने कहा कि नगर परिषद का कार्यालय नहीं बल्कि भाजपा कार्यालय बन चुका है। इस मौके पर अमन सेठी, निशांत मटोल आदि मौजूद थे। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी बैठकों को स्वीकार नहीं किया जाएगा और कांग्रेस इसका विरोध करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें