फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़ कॉलेज के होनहारों को मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)।
विज्ञापन

नालागढ़ महाविद्यालय में रविवार को सालाना समारोह ‘यूफोरिया-18’ मनाया गया। इसमें धर्मशाला कॉलेज के प्राचार्य सुनील मेहता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। नालागढ़ कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ. द्वारिका धरेला एवं इंदौरा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. केआर धरेला ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। कालेज के प्राचार्य डॉ. अनिल रतन वर्मा ने मुख्य अतिथि सहित गण्यमान्य लोगों का स्वागत किया। उन्होंने शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों पर आधारित वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मंच का संचालन डॉ. पूनम ने किया। इस दौरान मुख्यातिथि ने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर प्रो. पूजा, प्रो. बीएस राठौर, प्रो. अंजौरी, डॉ. कुलदीप, डॉ. प्रियंका वैद्य, सरिता शाह, राजन बंसल, ओमप्रकाश शर्मा, कीर्ति चतुर्वेदी, डॉ. प्रेमलता, प्रो. शालिनी, प्रो. कमलेश, प्रो. सुदर्शना, प्रो. पवन कुमार, डॉ. राजन कौशल, डॉ. घनश्याम, प्रो. कमल कुमार, प्रो. रणजोध सिंह सहित स्टाफ, अभिभावक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन

...
इन छात्रों को मिला पुरस्कार
विद्यार्थियों में मंदीप कौर को एचपीयू बीकॉम में सातवां स्थान हासिल करने, वर्षा सैणी को 10वां स्थान हासिल करने के लिए पुरस्कृत किया गया। श्रुति कौशल, सविता, रितु, सुनील, कंचन देवी, रेशमा, सुनैना सिंगला और नकुल को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए पुरस्कृत किया गया। सुखविंदर, सुमित ठाकुर, शैलेश चमोला, योगिता भारती, शालू ठाकुर, निशा, सुनीता, सोमदत्त, विक्रमजीत, सुधीर को सम्मानित किया गया। इसके अलावा मोहित राठी, सूरज राणा को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें