फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सा बिलों के लिए बजट का प्रावधान किया जाए

विज्ञापन
बुढ़ापा पेंशन - फोटो : demo pics
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरोटीवाला (सोलन)। पेंशनर कल्याण संघ की बरोटीवाला इकाई की वार्षिक बैठक में चिकित्सा बिलों के लिए बजट का प्रावधान करने तथा भत्ते को बेसिक पेंशन में समायोजित करने की मांग की है। बैठक में साल भर के लेखा-जोखा पर भी चर्चा हुई। बरोटीवाला में राज कुमार नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी वक्ताओं ने रोष जताया कि पांच, दस व पंद्रह फीसदी वेतन भत्ता लागू करने के बाद भी इसे मूल वेतन में मर्ज नहीं किया गया। वक्ताओं ने सरकार से आग्रह किया है कि इसे जल्द मूल वतन में जोड़ा जाए। इसके अलावा विभिन्न विभागों में अभी तक मेडिकल बिलों का भुगतान भी नहीं हो पाया है। इसके चलते पेंशनरों को आर्थिक परेशानी हो रही है। कई पेंशनरों की आमदनी का जरिया पेंशन ही है लेकिन चिकित्सा बिलों का भुगतान न होने से उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राज कुमार नेगी ने कहा कि पेंशनरों को विधायक की तर्ज पर चार फीसदी ब्याज पर ऋण दिया जाए जिससे एक पेंशनर अपने मकान का निर्माण कर सके। इसके अलावा वर्ष 2016 से पहले सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को नए वेतनमान का लाभ दिया जाए तथा उन्हें पेंशन नए वेतनमान से दी जाए। उदय राम चौधरी ने बरोटीवाला खेल मैदान में स्टेडियम बनाने की मांग रखी। बैठक में पतराम ठाकुर, राम प्रकाश, रूप सिंह नेगी, प्रकाश, रणजीत सिंह, ओमप्रकाश, राम प्रताप, राम दास समेत सभी पेंशनरों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें