सोलन।
शूलिनी यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय मोक्ष उत्सव रविवार को संपन्न हो गया। इस मौके पर क्रॉफ्टी वर्ल्ड का आयोजन किया गया। इसमें लकड़ी की कला, रंगोली बनाने, फेस पेंटिंग, टी-शर्ट पेंटिंग और मेहंदी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस मौके पर तफरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नारियल उछालने, बाउंस बॉक्स, बोतल फ्लिप, पुश अप चैलेंज, गोलगप्पा चैलेंज से छात्रों के जीवन कौशल को आंका गया।
स्टोरी टेलिंग विद नाटक प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें छात्रों ने सिर्फ एक कहानी का वर्णन नहीं किया बल्कि उस पर अभिनय भी किया। इंजीनियरिंग छात्रों को 2डी और 3डी मॉडलिंग, तकनीकी प्रश्नोत्तरी, वेबपेज डिजाइनिंग, फोटोशॉप पोस्टर डिजाइनिंग आदि प्रतियोगिताओं के माध्यम से तकनीकी कौशल प्रदर्शित किया। आखिरी रात भंगड़ा बीट्स और सिंगर कुलविंदर बिल्ला के नाम रही। उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने गाकर छात्रों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में ब्रिगेड कमांडर ब्रिगेडियर विक्रम शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने छात्रों के अभिनय की तारीफ की।