फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चायल में 17 सोलर लाइट लगाने की तैयारी, पर्यटकों व आम लोगों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
चायल (सोलन)। पर्यटक स्थल चायल में सन्यास आश्रम कुटिया मिहानी गांव से चायल बाजार तक अलग-अलग स्थानों में 17 सोलर लाइटें लगेंगी। चायल-कंडाघाट मार्ग पर मिहानी गांव में सड़क किनारे रात के समय सड़क पर टहलना या गुजरना मुश्किल हो गया था। लगातार वाहनों के चलते रहने से लोगों को परेशानी हो रही थी। इसके अलावा रोजमर्रा की जरूरत के चलते राह से गुजरने वाले लोग भी जंगली जानवरों या अनहोनी से सहमे रहते थे। चायल के उपप्रधान अनिल वर्मा ने बताया कि चायल और लोअर बाजार की खराब स्ट्रीट लाइटों को भी ठीक करवाया जाएगा। पर्यटक आराम से बाजार में घूम फिर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें