दाड़लाघाट (सोलन)। उद्यमिता कौशल एवं प्रशिक्षण संस्थान दाड़लाघाट अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के सौजन्य से तीन फरवरी को सरकारी या गैरसरकारी आईटीआई द्वारा प्रशिक्षित उम्मीदवारों के साक्षात्कार तीन फरवरी को लिए जाएंगे। इनमें फिटर, माचिनिस्ट, टर्नर, मोटर मैकेनिक वाहन, ऑटोमोबाइल, डीजल मैकेनिक, वेल्डर, इंस्ट्रूमेंट मेक, इलेक्ट्रिशियन, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक्स, पेंटर, कॉपा और आरएसी आदि ट्रेड के प्रार्थियों का चयन होगा। इसके लिए प्राइवेट आईटीआई दाड़लाघाट तहसील में 3 फरवरी को सुबह नौ बजे लिखित तथा मौखिक साक्षात्कार होंगे। कैंपस प्लेसमेंट इंचार्ज विनोद वर्मा ने कहा कि प्रार्थी की आयु साक्षात्कार की तारीख पर 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद उम्मीदवारों को अंतिम साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा और चयनित उम्मीदवारों को 10 हजार से 15 हजार रुपये मासिक पारिश्रमिक दिया जाएगा।