सोलन।
नगर परिषद सोलन ने 150 लोगों को टैक्स न चुकाने पर नोटिस जारी किए हैं। नप ने इन हाउस होल्डरों से करीब 10 वर्षों का करीब दो करोड़ बकाया लेना है। टैक्स अदा न करने पर नप ने कड़ा संज्ञान लेते नोटिस जारी कर दिए हैं। इसके तहत इन्हें 31 मार्च से पहले तक राशि अदा करनी होगी यदि उक्त समय तक टैक्स का भुगतान नहीं किया तो इनके बिजली, पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
नगर परिषद में करीब 150 हाउस होल्डर ऐसे जिन्होंने करीब 5 से 10 वर्ष का हाउस टैक्स सहित सफाई टैक्स अदा नहीं किया है। इसके तहत नगर परिषद ने इनसे अब करोड़ों की वसूली करनी है। इसके तहत नगर परिषद नोटिस भी जारी कर दिया है। इसमें इन लोगों को 31 मार्च तक टैक्स की राशि का भुगतान करना होगा। यदि इस समय तक लोगों ने टैक्स को अदा नहीं किया तो नगर परिषद ने हाउस होल्डरों के बिजली पानी के कनेक्शन काटने का निर्णय लिया गया है।
10 हजार से ज्यादा बकाया राशि पर कार्रवाई
नगर परिषद सोलन में करीब नौ हजार हाउस होल्डर हैं। इसमें से नगर परिषद ने ऐसे लोगों को नोटिस जारी किया है। जिन्होंने करीब 5 से 10 वर्षों से टैक्स को नहीं भरा है और जिनकी देनदारी 10 हजार से ऊपर है। इसे जमा करने के लिए नगर परिषद ने 31 मार्च का समय दिया गया है। यदि इस समय तक यह राशि जमा नहीं की गई तो उक्त हाउस होल्डरों के बिजली-पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
31 तक करनी होगी राशि जमा
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी नेगी ने बताया कि हाउस और सफाई टैक्स को अदा न करने वाले करीब 150 हाउस होल्डरों को नोटिस जारी कर दिए हैं। इसमें वे लोग शामिल है जिन्होंने कई वर्षों से टैक्स अदा नहीं किया है और जिनकी राशि दस हजार से अधिक है। उन्होंने कहा कि यदि ये हाउस होल्डर 31 मार्च तक टैक्स की राशि का भुगतान नहीं करते तो उन पर कड़ा रुख लेते हुए बिजली-पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगेे।