विधायक निधि से बना ओपन एयर जिम शुरू
विधायक लखविंदर राणा ने किया उद्घाटन, विधायक ने दी थी दो लाख की राशि
दो लाख और देने का किया एलान
अमन उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। उपमंडल के रावमापा जोघों में अब विद्यार्थी व्यायाम करके अपने आपको और अधिक मजबूत बनाएंगे। यहां विधायक की ओर से दिए दो लाख की धनराशि से ओपन एयर जिम का निर्माण कर इसे शुरू कर दिया है। विधायक लखविंदर राणा ने इस ओपन एयर जिम फेस-2 का न केवल उद्घाटन किया बल्कि दो लाख रुपये और देने की घोषणा की। स्कूल प्रधानाचार्य राजकिशन रतेवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता में करते हुए कहा कि एयर जिम के लिए विधायक लखविंदर राणा ने दो लाख रुपये की अनुदान राशि दी थी। इससे 12 उपकरण स्थापित किए गए। इसमें एयर वाकर, लेग प्रेस, बॉडी शेपर, क्रॉस वाकर, एयर स्विंग, वेस्ट ट्विस्टर, पुश और पुल चेयर, बेंच प्रेस, पोल रोइंग मशीन, एलिप्टिकल एक्सरसाइजर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले स्कूल में विद्यार्थियों के लिए आरओ प्लांट लगाया है। इसकी प्रति घंटा क्षमता 250 लीटर है। इस अवसर पर बीडीसी मेंबर शमशेर सिंह, प्रधान सिकंदर सिंह, प्रधान कमलेश कुमारी, पूर्व प्रधान पंजैहरा राम कुमार, जगतपुर उपप्रधान मुख्तयार सिंह, प्रधानाचार्य प्रताप कौशल, दयाल सिंह, सुभाष चंद्र अग्निहोत्री, बलविंदर सिंह, ज्योति स्वरूप पाठक, अशोक कुमार, गोपाल कृष्ण, संजीव कुमार, कृष्ण लाल, सुषमा, रूबी बंसल, प्रेमलता, अमिता, सीमा, कला, ममता, अंजना मौजूद रहे।