फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल में ममलीग ने साइंस स्टार को हराकर फाइनल जीता

विज्ञापन
volleyball
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कंडाघाट (सोलन)। पंचायत सिरिनगर के तहत कंडाघाट के गांव जदारी में बिजेश्वर देव मेला बागुड़ी का रविवार को समापन हो गया। समापन पर केवीएम अमर सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। मेला कमेटी के सचिव रमेश ने बताया कि अंतिम दिन कबड्डी के जूनियर मुकाबले में यूथ क्लब सोलन और बीसी कवारग के बीच में फाइनल खेला गया। इसमें बीसी क्वारग विजेता रहा।

इसी के साथ बच्चों की रेस में नवीन प्रथम, अभिषेक द्वितीय और मोती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की रेस में मोनिका प्रथम, नवधा और नव्या दूसरे स्थान पर रही। वहीं वॉलीबाल के ममलीग और साइंस स्टार के बीच में मुकाबला हुआ। इसमें ममलीग ने साइंस स्टार को हराकर फाइनल पर कब्जा किया। कबड्डी सीनियर में पड़ग और बसाल के बीच में फाइनल मुकाबला खेला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह मेला इलाके में सबसे पुरातन मेलों में से एक है तथा इस मेले का मुख्य आकर्षण ठोडा खेल रहा। मेले में महिला मंडलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को पेश कर समां बांधा। मेले में स्थानीय व आसपास के क्षेत्रों से आकर लोगों ने खूब मनोरंजन किया। कबड्डी विजेता को 11 हजार और उपविजेता को 7100 रुपये का नकद इनाम दिया गया। वॉलीबाल में विजेता को 7100 और उप विजेता टीम को 4100 रुपये नकद इनाम दिया गया। मेले के दौरान विशाल दंगल का आयोजन भी किया गया जिसे देखने के लिए भीड़ उमड़ी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें