फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी को जोडने वाला रामशहर मार्ग 72 घंटे से बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक हब से प्रदेश की राजधानी को जोड़ने वाला नालागढ़-रामशहर-कुनिहार-शिमला मार्ग 72 घंटों बाद भी बहाल नहीं हो सका है। लोगों को आवागमन में भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। विभाग ने यहां मशीनरी तो लगवाई है, लेकिन जैसे ही मलबा साफ किया जा रहा है, ऊपर से और मलबा नीचे आ रहा है। इससे श्रमिकों को भी खतरा बना हुआ है। नालागढ़ कुनिहार शिमला वाया रामशहर मार्ग प्रदेश की राजधानी को जोड़ता है, वहीं यह रामशहर, दिग्गल, चमदार, भिंयूखरी आदि की ओर भी जाता है। लेकिन, नालागढ़ से करीब चार किलोमीटर दूरी से ही सिलणु पुल से पहले ही यह मार्ग अवरुद्ध पड़ा है। लोनिवि इस मार्ग को बहाल करने के लिए प्रयासरत है। विभाग का यह भी प्रयास है कि जहां भूस्खलन हुए हैं, वहां वैकल्पिक मार्ग बनाकर यातायात को सुचारु बनाया जा सके। मार्ग बंद होने के कारण परिवहन सेवाएं भी प्रभावित होकर रह गई हैं। रामशहर की ओर जाने वाली सभी बस सेवाएं ठप पड़ी हैं।
विज्ञापन

उधर, एसडीओ लोनिवि नालागढ़ मंडल राजकुमार शर्मा ने कहा कि बंद पड़े मार्गों में से 3 सड़कों को खोल दिया गया है। जबकि रामशहर शिमला मार्ग को खोलने के लिए मशीनरी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि वाहन योग्य बाईपास भी बनाए जाएंगे, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें