फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, तापमान में गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। जिले भर में शुक्रवार देर रात से जारी मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। इस कारण लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के चलते ठंड का प्रकोप भी शुरू हो गया है। बारिश से मौसम में ठंडक आना शुरू हो गई है। सोलन में हो रही बारिश से जहां आम जनजीवन पर असर पड़ा है, वहीं व्यवसाय भी प्रभावित हुआ है। बारिश की वजह से बाजार में माहौल शांत थम सा गया। शहर की सड़कें तालाब में तबदील हो चुकी हैं।

इस कारण लोगों का आना-जाना मुश्किलों भरा हो गया है। बारिश से मौसम ठंडा हो गया, वहीं किसानों के लिए बादल संजीवनी बन रहे हैं। इन दिनों किसानों ने मक्की, फ्रासबीन, गोभी व अन्य कई फसलें अपने खेतों में लगा रखी हैं जिनके लिए बारिश फायदेमंद साबित होगी। इससे किसानों के चेहरे पर मुस्कान आई है। साथ ही उपज के अच्छे रेट मिलने की आस बंधी है। कृषि विभाग के अनुसार, बारिश फसलों के लिए वरदान साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसलों के लिए अच्छी है बारिश : राम नाथ
कृषि विभाग सोलन के उपनिदेशक राम नाथ ने बताया कि यह बारिश किसानों के लिए फायदेमंद है। उन्होंने बताया कि आजकल किसानों ने जो मक्की, फ्रासबीन की फसल खेतों में लगा रखी हैं, उनके लिए बारिश वरदान बन कर बरस रही है। इससे किसानों को अपनी उपज के बेहतर दाम मिलने की संभावना बढ़ी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें