फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुटों में बंटी दिखी कांग्रेस, कार्यकर्ता भी आपस में उलझे

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। प्रदेश कांग्रेस में जारी खेमेबाजी थमती नजर नहीं आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुक्खू के खेमों में बंटी कांग्रेस में जारी मनमुटाव सोलन में भी दिखाई दिया। दोनों नेता मंच पर साथ तो बैठे लेकिन आपस में बातचीत न के बराबर हुई। इससे पहले कार्यक्रम में दोनों नेता अलग-अलग पहुंचे। नगर परिषद हॉल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और सुक्खू एक साथ पहुंचे। करीब 20 मिनट के बाद वीरभद्र सिंह का काफिला कार्यक्रम में पहुंचा। वहीं, कांग्रेस सम्मेलन में वीरभद्र सिंह के स्वागत के समय दो कार्यकर्ताओं में बहस के बाद गहमागहमी हो गई। इस दौरान वीरभद्र सिंह भी वहीं मौजूद थे। मामला अधिक बढ़ता देख अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें शांत करवाया।

कांग्रेस सम्मेलन में विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार छह महीनों में ही फ्लॉप हो गई है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश सरकार बैंक अध्यक्ष और कांग्रेस के पूर्व विधायकों पर एफआईआर करने की तैारी में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले में चुप नहीं बैठेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सोलन और मंडी में सरकार ने राखी सावंत के नाच से हिमाचल की संस्कृति को खराब करने की कोशिश की। सरकार के इशारे पर खली के शो के लिए उद्योगपतियों से पैसे एकत्र किए। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि वह मंडी और सोलन में खली शो में क्यों नहीं आए। साथ ही आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह, ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा और सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल भी शो से दूर रहे लेकिन खेल मंत्री ने अपनी पत्नी का केक भी रिंग में कटवाया।
विज्ञापन


जेब कतरे भी रहे सक्रिय
सम्मेलन में कई कांग्रेसियों की जेब पर जेबकतरों ने हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि चारों ने करीब 35 हजार रुपये चोरी कर लिए। कार्यक्रम खत्म होने के बाद कार्यकर्ताओं को इसका पता लगा कि उनकी जेब से पैसे चोरी हो गए हैं। यहां तक कि जिला अध्यक्ष के पैसे चोरी होने की भी बात कही जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें