अर्की (सोलन)। मांगल में दंगल कमेटी ने कुश्ती मेले का आयोजन किया। इसमें पहलवान हितेश काला ने जार्जिया पहलवान को हराकर बड़ी माली पर कब्जा कर लिया। छोटी कुश्ती नासिर कुरैशी और अजय गुज्जर के बीच बराबरी पर छूटी। विजेता पहलवानों को दंगल कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया। बड़ी माली के विजेता को 1.51 लाख और गुर्ज तथा उपविजेता को 1.31 लाख रुपये व गुर्ज दिया गया। दंगल का शुभारंभ अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के यूनिट हेड नवनीत चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि दंगल हिमाचल, पंजाब, हरियाणा के पहलवानों का गौरव होते हैं। इसमें कुश्ती व कबड्डी खेलने वाले युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि खेलों में हिमाचल की बेटियां भी कम नही हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने का मुख्य कारण युवाओं में देश भक्ति की भावना को मजबूत करना है। इस मौके पर अल्ट्राटेक सीमेंट के नरेश मावा, अशोक निगम, दंगल कमेटी के हेमराज ठाकुर, सीताराम ठाकुर, प्रकाश, हेमराज, जुल्फी राम, सुनील कुमार, महेंद्र पाल, बलदेव, दीप चंद, हंसराज, धनीरा, प्रकाश, चेतराम, गणपत राम, पंचायत कांग्रेस मांगल के अध्यक्ष कृष्णा चौहान आदि मौजूद रहे।