सोलन। शामती स्थित बीएल स्कूल में दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एमएनडीएवी संस्थान ने सहयोग किया। इसमें संस्थान की शिक्षिका प्रेरणा के साथ प्रशिक्षार्थी दिशा शर्मा, जैसमिन, हिमानी हरमन और दामिनी बच्चों के दांतों की जांच की। शिविर में स्कूल अध्यक्ष अशोक शर्मा और प्रधानाचार्य नरेंद्र चौहान भी मौजूद रहे। शिविर में दंत चिकित्सकों ने बच्चों के दांतों को जांचा और उन्हें ब्रश करने के सही तरीके से अवगत करवाया। साथ ही दांतों को कैविटी से बचाने के लिए खाना खाने के बाद ब्रश करने की नसीहत दी। प्रधानाचार्य नरेंद्र चौहान ने शिविर आयोजक का धन्यवाद किया।