फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में अब स्पीडो मीटर मापेगा गाड़ियों की गति

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन।
निर्धारित गति सीमा से तेज गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस ने नकेल कस दी है। पुलिस विभाग सोलन के पास स्पीडोमीटर मशीन पहुंच गई है। इसका प्रशिक्षण और ट्रायल शुरू हो चुका है।

अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी तरह से प्रशिक्षित करने के बाद इस मशीन को इस्तेमाल में लाया जाएगा। मशीन वाहनों की गति का आकलन करेगी। निर्धारित सीमा से अधिक स्पीड होने पर पुलिस कर्मचारी वाहन का चालान काट देंगे। नशे की मात्रा को मापने वाले अल्को सेंसर यंत्र के बाद पुलिस के पास वाहन चालकों को नियंत्रित करने का यह दूसरा बड़ा हथियार आ गया है। इस फिलहाल जिले के दो पुलिस कर्मचारियों को मशीन का इस्तेमाल करना सिखाया गया है।
विज्ञापन


वे दूसरे कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। जल्द ही पुलिस विभाग स्पीडो मीटर का इस्तेमाल सड़क पर भी शुरू कर देगा। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक की निगरानी में कर्मचारियों को स्पीडोमीटर के इस्तेमाल की जानकारी दी गई। गौरतलब है कि सड़क हादसों के ज्यादातर मामले शराब पीकर वाहन चलाने के दौरान सामने आते रहे हैं। इसके लिए पुलिस ने पहले अल्को सेंसर तकनीक का इस्तेमाल किया था। इसके बाद अब स्पीडोमीटर से वाहनों की गति सीमा का भी पुलिस आकलन कर पाएगी।
विज्ञापन


जल्द इस्तेमाल में लाएंगे यंत्र : एसपी
पुलिस अधीक्षक मोहित चावला का कहना है कि सभी पुलिस थाना ने भी अल्को सेंसर से शराब पीकर वाहन चलाने वालों तथा सड़क एवं वाहन दुर्घटना के खतरे को कम करने के लिए काफी समय से चालान काटने शुरू किए हैं। पुलिस को इस यंत्र से साधारण मामलों में अब चिकित्सक से मेडिकल लीगल सर्टिफिकेट लेने की भी आवश्यकता नहीं है। वाहन की गति मापने के लिए यंत्र स्पीडोमीटर खरीदा है। इसके प्रशिक्षण एवं संचालन के लिए जिला सोलन से दो पुलिस कर्मचारियों को भेजा गया था। जल्द ही इस यंत्र को इस्तेमाल में लाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें