फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्की में पानी व्यर्थ गंवाना पड़ा महंगा, विभाग ने बंद किया कनेक्शन

विज्ञापन
water purifier
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

दाड़लाघाट (सोलन)।
वर्षा न होने के कारण गर्मियों में होने वाली पानी की दिक्कत के मद्देनजर आईपीएच विभाग अर्की ने कमर कस ली है। इसके तहत पानी का दुरुपयोग करने वाले लोगों के कनेक्शन काटे जाने या बंद करने शुरू दिए हैं।
विज्ञापन


सोमवार सुबह आईपीएच के फील्ड सुपरवाइजर और लाइनमैन ने बीमा कंपनी के समीप एक भवन का पानी का कनेक्शन काट दिया। फील्ड सुपरवाइजर अर्की सुशील कुमार गुप्ता ने बताया कि भवन मालिक को लाइनमैन काफी समय से चेतावनी दे रहा था कि वह पानी की टंकी में बॉल लगवा ले ताकि टंकी के भरने के बाद पानी बंद हो जाए। इसके बावजूद भवन मालिक ने चेतावनी को अनसुनी की। इस पर लाइनमैन ने सुशील गुप्ता को इस बारे में जानकारी दी। जिस पर सुपरवाइजर ने मौका देखा तो शिकायत सही पाई। उन्होंने तुरंत कनेक्शन को सील कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें