फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों को 14 करोड़ का नुकसान मरम्मत को मिले महज 75 लाख

विज्ञापन
fifty rupees note
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बरसात में करोड़ों रुपये का नुकसान झेलनी वाली क्षेत्र की सड़कों की रिपेयर के लिए चंद रुपये मिले हैं। इसमें सड़कों में पड़े गड्ढों और ढहे डंगों का दुरुस्त होना मुश्किल लग रहा है। बरसात में 14 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था और नुकसान के एवज में उसकी भरपाई के लिए 75 लाख रुपये में मिले हैं। 75 लाख में से 35 लाख रुपये बददी-बरोटीवाला मार्ग पर क्षतिग्रस्त हुए लक्कड़ डिपो पुल के लिए जारी हुए हैं। शेष 40 लाख रुपये क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत के लिए मिले हैं। लोनिवि नालागढ़ मंडल के तहत नालागढ़, दून और अर्की विधानसभा क्षेत्रों की सड़कें आती हैं।
विज्ञापन

औद्योगिक हब बीबीएन के तहत इस साल बरसात में सड़कों को भारी नुकसान हुआ है। इस साल की बरसात में लोनिवि को करीब 14 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा था। बारिशों से सड़कें क्षतिग्रस्त हुईं जिनमें डंगा गिरना, ल्हासे गिरना, ड्रेनेज सहित अन्य नुकसान शामिल है।

जल्द शुरू होगा मरम्मत कार्य : अग्निहोत्री
लोक निर्माण विभाग नालागढ़ के अधिशासी अभियंता संजीव अग्निहोत्री ने कहा कि बरसात में सड़कों के नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट तैयार करके समय पर उच्च अधिकारियों को भेजी है। इसके एवज में प्रथम चरण में लक्कड़ डिपो पुल के लिए 35 लाख और सड़कों की मरम्मत के लिए 40 लाख रुपये विभाग को मिले हैं। जल्द ही सड़कों का मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें