कुनिहार (सोलन)। प्राचीन शिव तांडव गुफा कुनिहार में 20 नवंबर को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
शिव तांडव गुफा समिति द्वारा करवाया जाएगा। प्राचीन शिव तांडव गुफा समिति के अध्यक्ष रामरतन तनवर और उपाध्यक्ष अमरीश ठाकुर सहित समिति के सभी सदस्यों ने कुनिहार तथा आसपास के सभी शिव भक्तों से भंडारे में पहुंच कर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की। भंडारा दोपहर 12 बजे से आरंभ होकर देर रात तक चलता रहेगा। समिति के उपाध्यक्ष अमरीश ठाकुर ने बताया कि हर सोमवार को गुफा में बने प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन को भक्तों की भारी भीड़ रहती है। सोमवार का व्रत रखने वाले शिव भक्त यहां शिवलिंग की पूजा अर्चना और जलाभिषेक करके अपना व्रत पूरा करते हैं।