फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्की कॉलेज ने सुपर ओवर में कुनिहार को चार रन से हराया

विज्ञापन
cricket - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अर्की (सोलन)। उपमंडल के शालाघाट में चल रही टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल अर्की और कुनिहार के बीच हुआ। इसमें अर्की कॉलेज की टीम विजेता रही। एक माह से अधिक समय तक चली प्रतियोगिता में 32 टीमों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सोलन जिला टी-20 क्रिकेट एसोसिएशन के सौजन्य से आयोजित प्रतियोगिता में अर्की कॉलेज, बद्दी, कुनिहार और शिवा इलेवन जैसी टीमों को फाइनल में जगह बनाने के लिए मेजबानी करने का अवसर मिला।

पहला सेमीफाइनल अर्की और बद्दी के बीच हुआ। 15 ओवर के मैच में बद्दी की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बद्दी के खिलाड़ी रमन और प्रदीप ने 20 रनों का योगदान देकर अर्की की टीम के लिए 50 रनों का लक्ष्य दिया। इसे अर्की की टीम ने महज 11 ओवरों में पार कर लिया तथा फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


दूसरा सेमी फाइनल कुनिहार और शिवा इलेवन के मध्य खेला गया। इसमें कुनिहार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 82 रन बनाए। इस टीम के खिलाड़ी कर्ण और मनीष ने 42 रनों का योगदान दिया। 82 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शिव इलेवन महज 47 रनों के स्कोर पर सिमट गई। इस तरह कुनिहार की टीम ने 35 रनों से फाइनल मैच में जगह बनाई।

फाइनल मुकाबले में कुनिहार की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मेजबान टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 73 रन बनाए। मनोज ने सर्वाधिक 19 रन का योगदान दिया। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए अर्की की टीम ने भी 73 बीस ओवर में 73 रन बनाए। दोनों टीमों के बराबर स्कोर की स्थिति में निर्णायक मंडल ने सुपर ओवर आधार पर मैच कराया।
विज्ञापन


इसमें अर्की की टीम में 11 तथा कुनिहार की टीम ने महज 8 रन बनाए। इस प्रकार फाइनल मैच की विजेता अर्की कॉलेज की टीम रही। पारितोषिक वितरण समारोह के मुख्य अतिथि सोलन जिला टी-20 के प्रधान एमआर शारदीय थे। उन्होंने प्रतिभागी टीमों एवं खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने कहा कि इसी वर्ष दिसंबर में सोलन जिला के नौणी में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें