फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऑनलाइन उत्पात बेच सकेंगे स्वयं सहायता समूह

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। जिला के स्वयं सहायता समूह अब अब ऑनलाइन जुड़ जाएंगे। आनलाइन सुविधा से जुड़ते ही यह समूह अपने उत्पातों को आसानी से बेच सकेंगे। समूहों को किसी तरह की मार्केट तलाश करने की जरूरत नहीं पडे़गी। उम्मीद जताई जा रही है कि ऑनलाइन सुविधा से जुड़ने के बाद इन समूहों के कारोबार में भारी इजाफा होगा। सोमवार को स्वयं सहायता समूहों के डिजिटलीकरण का शुभारंभ डीसी राकेश कंवर ने किया। जिला में विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं ने करीब 6 हजार स्वयं सहायता समूहों को बनाया है। स्वयं सहायता समूह की सदस्य आचार बनाने, स्वेटर और जुराबें बुनकर अपनी आय अर्जित कर रही हैं। इसके लिए समूह को उत्पाद के लिए आवश्यक मार्केटिंग की आवश्यकता है।
विज्ञापन

डीसी ने ई शक्ति कार्यक्रम की सराहना की और आशा जताई कि हित धारक इसमें सहयोग देंगे। नाबार्ड डीडीएम रविंद्र सिंह ने बैंकरों, विभिन्न सरकारी विभागों और एनजीओ के प्रतिनिधियों को ई शक्ति के बारे में विस्तार से बताया। बताया कि डिजिटलीकरण के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों की बैंक द्वारा आसानी से ऋण प्राप्त हो सकेगा। बैंकों को स्वयं सहायता समूहों के बारे में जानकारी ई शक्ति पोर्टल पर आसानी से मिल जाएगी। इस मौके पर अग्रणी बैंक प्रबंधक जेपी नेगी, परियोजना अधिकारी भानु गुप्ता, आरएन ठाकुर, कृषि उपनिदेशक और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें