फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 32 वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले बद्दी पुलिस के 13 कर्मचारी पदोन्नत

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी विनोद धीमान ने पदोन्नत सभी जवानों को दी शुभकामनाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। पुलिस विभाग में 32 वर्ष का सेवाकाल पूर्ण कर चुके बद्दी पुलिस के 13 जवानों को पदोन्नत किया गया है। पुलिस विभाग में लंबे समय से निष्ठापूर्वक सेवाएं दे रहे हैं। इन सभी 13 पुलिस कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान करते हुए उन्हें मानद सहायक उप-निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। इन जवानों में मानद मुख्य आरक्षी गुरमेल सिंह, मानद मुख्य आरक्षी गिरधारी लाल, पवन कुमार, संजीव कुमार, सुरजीत सिंह, धर्मवीर, अशोक कुमार, चंचल कुमार, ओमकार सिंह, हाकम राम, अवतार सिंह, चालक सतपाल व मानद मुख्य आरक्षी बलजीत सिंह शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने पदोन्नत सभी जवानों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा विभाग में निष्ठापूर्ण सेवाएं दी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये जवान और अधिक उत्साह के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करेंगे और बद्दी पुलिस जिला में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में योगदान देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें