फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 125 किसानों को दी राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन में नई तकनीकों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटबेजा में प्राकृतिक खेती पर जागरूकता शिविर का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश की कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण इकाई धर्मपुर की ओर से ग्राम पंचायत कोटबेजा में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्राकृतिक खेती से जुड़े 125 किसानों ने भाग लिया। इसमें कृषि प्रबंधन अभिकरण इकाई धर्मपुर से आए खंड तकनीकी सहायक गौरव कुमार एवं उनके साथ आए सह तकनीकी अधिकारी संजय चौधरी ने किसानों को राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के बारे में बताया गया। साथ ही प्रदेश सरकार की ओर से राजीव गांधी प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के तहत उत्पादित फसलों के दामों व खरीदने की प्रक्रिया के बारे में किसानों को बताया गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की और प्राकृतिक मक्की 40 रुपये किलो, प्राकृतिक गेहूं 60 रुपये किलो एवं प्राकृतिक कच्ची हल्दी 90 किलो की दर से खरीदी जा रही है। शिविर में सभी किसानों ने रासायनिक खेती से होने वाले नुकसानों को गंभीरता से सुना व राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत खेती करने का निर्णय लिया। शिविर में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण इकाई धर्मपुर की ओर से सभी किसानों को प्राकृतिक खेती से संबंधित लेखन सामग्री व किताबें भी वितरित की गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें