फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता लागू होती ही सोलन से हटाए र्होडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
आचार संहिता लागू होते ही बाजारों से हटाए र्होडिंग
विज्ञापन

देर शाम जिला प्रशासन के निर्देशों के बाद हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ जिला सोलन में आचार संहिता लागू होने का असर दिखने लगा है। रविवार देर शाम से ही सार्वजनिक स्थलों एवं बाजार से जिला प्रशासन के कर्मचारी बैनर, पोस्टर आदि उतारने की मशक्कत करते दिखाई दिए। पोस्टर खंभों सहित सार्वजनिक स्थलों पर लगे हुए थे। इसके अलावा मुख्यालय के सभी चौराहों पर सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर रहे फ्लैक्स, बैनरों को हटवाना शुरू कर दिया गया है। यह होर्डिंग काफी लंबे समय से लगे हुए थे। अब आचार संहिता लगते ही इनको निकालने का कार्य भी शुरू कर दिया है। उधर, एसडीएम सोलन रोहित राठौर ने बताया कि लोक सभा चुनाव को दौरान शांति और कानून व्यवस्था के साथ साथ आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन किया जाएगा। इसके तहत शहर के विभिन्न स्थलों से प्रचार करने वाले पोस्टरों और फ्लेक्स को निकालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें