फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल जमा न हुए तो 31 मार्च तक कट जाएंगे कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली बिल जमा न किए तो 31 मार्च तक कट जाएंगे कनेक्शन
विज्ञापन

बोर्ड ने 1349 उपभोक्ताओं से वसूलने है 34.65 लाख, नोटिस भेजे
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ शहर सहित मंझौली और राजपुरा क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने यदि 31 मार्च तक अपने बिजली बिल जमा न करवाए तो बोर्ड उनके कनेक्शन काट देगा। बोर्ड की ओर से ऐसे 1349 उपभोक्ताओं को सूचीबद्ध करते हुए इन्हें नोटिस थमा दिए हैं, जिनसे विद्युत बोर्ड ने 34 लाख 64 हजार 966 रुपये की राशि वसूलनी है। नोटिस के बावजूद बिल जमा नहीं किए गए तो विभाग उनके कनेक्शन काट देगा। वित्त वर्ष 2018-19 का अंतिम माह होने के कारण भी बोर्ड अपने बिलों की बकाया राशि लेने के लिए सख्त हो गया है। इन उपभोक्ताओं से विद्युत विभाग ने 1 हजार से 50 हजार रुपये के बिलों की वसूली करनी है।

यहां इतने उपभोक्ताओं से करनी है वसूली
विद्युत बोर्ड नालागढ़ के सब डिवीजन नालागढ़-1 और 2 आते हैं, जिसके तहत 42 हजार विद्युत उपभोक्ता हैं, जिनमें 37 हजार घरेलू और 5 हजार कामर्शियल हैं। इसके अलावा कृषि और उद्योग विभाग के तहत 2000 बिजली के कनेक्शन हैं। कामर्शियल उपभोक्ताओं में दुकानदार और अन्य कारोबारी शामिल हैं। नालागढ़ शहर सहित राजपुरा और मंझौली में करीब 10 हजार घरेलू उपभोक्ता हैं, जिनमें से 1349 उपभोक्ताओं की सूची जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय से बिल जमा करवाएं उपभोक्ता
एसडीओ विद्युत बोर्ड नालागढ़ बाबूराज ठाकुर ने कहा कि उपभोक्ता तय समय में अपने बिलों की अदायगी करें तो निश्चित तौर पर कनेक्शन कटने से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं को नोटिस दिए गए हैं, वे दिए गए समय में अपने बिलों का भुगतान करें, अन्यथा उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें