फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूणस पंचायत के रंडयाला में विधायक ने लगाई घोषणाओं की झड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
दस लाख मिलने वाली राशि से होंगे विकास कार्य : राणा
विज्ञापन

लूणस पंचायत के रंडयाला में विधायक ने सुनीं लोगों की समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। विधायक लखविंदर राणा ने कहा कि विकास खंड नालागढ़ की लूणस पंचायत के तहत बाड़ा और चिरंगी को मिलने वाले 10 लाख की धनराशि से यहां की समस्याओं का निवारण होगा। इन बस्तियों को मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत लाया गया है। इस पंचायत की 80 फीसदी से अधिक अनुसूचित जाति की आबादी है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत गांव में 10 लाख की राशि हासिल होगी जो इन बस्तियों के विभिन्न विकास कामों पर खर्च होगी। यह बात विधायक राणा ने विकास खंड नालागढ़ की लूणस पंचायत के रंडयाला गांव में जनसमस्याएं सुनने के दौरान कही। विधायक ने इस मौके पर अधिकांश समस्याओं का मौके पर निवारण किया। वहीं विभिन्न विकास कार्यों के लिए धनराशि देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर बिंदु कुमार, देशराज, संजीव कुमार, सोहन लाल, शशीपाल, सुरजीत सिंह, राजकुमार, जयपाल, पूर्व प्रधान गुरवचन, सीताराम, जसपाल, रवि कुमार, चेतराम, मोहन लाल, कृष्णा युवक मंडल रजवाहन के प्रधान चमन लाल, उपप्रधान रोशन लाल, सचिव राजेश ठाकुर, रणजीत सिंह, रमेश कुमार, निक्कूराम, हेतराम, प्रेम लाल, रमेश कुमार, युवक मंडल प्रधान चमन, कुलदीप, जगतराम आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें