फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्की में कल से बातलघाटी-अर्की-शालाघाट मार्ग पर नहीं चलेंगे ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अर्की (सोलन)। जिला स्तरीय सायर मेले के दौरान कानून और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मेले के दौरान 17, 18 सितंबर को सरकारी व निजी बसें तथा आपातकालीन वाहनों के अतिरिक्त बातल घाटी से बाया अर्की शालाघाट मार्ग पर प्रात: 8:00 बजे से रात 10:30 बजे तक ट्रक, ट्राले और अन्य माल ढोने वाले भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

मेले के दौरान दोनों दिनों में वाहनों की भीड़ को नियंत्रण करना अनिवार्य है जिसके लिए अन्य एनएमडीसी कार्यालय और पेट्रोल पंप के पास अस्थायी यातायात बैरियर स्थापित किए जाएंगे। वहीं बाहर से निजी तथा किराए के वाहनों में आने वाले लोगों को चिह्नित स्थानों के पास उतारकर वाहन को पीछे वापस कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपरोक्त व्यवस्था के लिए अत्यंत बुजुर्ग, दिव्यांगों, आपातकालीन वाहन और अधोहस्ताक्षरी से अधिकृत वाहनों को छूट होगी। उनके वाहन पुराने बस स्टैंड में सवारी उतारने के बाद तुरंत वापस होंगे। डीएसपी अमित शर्मा ने सायर उत्सव के लिए ट्रैफिक प्लान में बदलाव की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सायर मेले के दौरान कानून और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए ये इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें