फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौणाजी में कमेटी की पेयजल पाइप में लीकेज, तीन दुकानों में घुस गया पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौणाजी में कमेटी की पेयजल पाइप लीक, तीन दुकानों में घुसा पानी
विज्ञापन

दुकानों में पानी घुसने से दुकानदारों को 70 हजार का नुकसान
लीकेज होने के कारण नगर परिषद पर भी उठने लगे सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। शहर में पीने के पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है, दूसरी ओर जौणाजी रोड पर तीन दुकानों में पानी घुस गया। कमेटी की चार इंच के पाइप में लीक होने से पानी से लोगों की दुकानें भर गई। कई घंटों तक पानी व्यर्थ में बहने और पुरानी पाइपों में लीकेज से नगर परिषद पर भी सवाल उठने लाजमी हैं। दुकानों में पानी भरने से दुकानदारों को 70 हजार का नुकसान हुआ है। सुबह के समय कई घंटों तक पानी बेकार में नालियों में बहता रहा। इस दौरान मौके पर जाकर तहसीलदार सोलन ने नुकसान का जायजा लिया। शहर में पानी के पाइपों में हो रहे लीकेज से नगर परिषद पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। सोमवार सुबह करीब पांच बजे जौणाजी रोड पर कमेटी के पाइपों में लीकेज से तीन दुकानें पानी से भर गई। कई घंटों तक पानी बेकार में बहने से चंबाघाट क्षेत्र में लोगों को कम पानी मिल पाया। तहसीलदार और व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। जिस पानी की पाईप से लीकेज हुआ है, यह सप्लाई चंबाघाट क्षेत्र में जाती है। यदि इस तरह से जगह-जगह पर पाइपों में लीकेज हो रही है तो शहर में लोगों को कैसे पानी मिल पाएगा।
विज्ञापन

70 हजार का हुआ है नुकसान
पेयजल पाइपों में लीकेज से दुकानदारों को अब तक करीब 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। तहसीलदार सोलन नारायण चौहान ने कहा कि उन्होंने मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया है। पानी की पाइपों में हुई लीकेज से तीन दुकानों में पानी घुसने से नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें