बद्दी (सोलन)। नगर परिषद बद्दी ने विभिन्न योजनाओं के तहत 20 दुकानें नीलाम कर दीं। कार पार्किंग के लिए कोई ग्राहक नहीं मिला। तहबाजारी 69 लाख 31 हजार रुपये में नीलाम की गई। कार्यकारी अधिकारी प्रशांत देष्टा ने बताया कि आज बीस दुकानें नीलाम की गईं। इस अवसर पर कार्यकारी अधिकारी एवं एसडीएम प्रशांत देष्टा, नप अध्यक्ष मदन चौधरी, नायब तहसीलदार राजकुमार पोसलवाल, पार्षद एवं शहरी भाजपा प्रधान तरसेम चौधरी, बंत सिंह चौधरी, पार्षद लोकेश दत्ता, हरनेक ठाकुर, महेंद्र सिंह चौधरी, भगतराम ठाकुर, तरसेम जुड्डी, कनिष्ठ अभियंता राकेश कांत शर्मा, लेखाकार खेमचंद शर्मा, कुलवंत चौधरी, सोनू काठा, जितेंद्र सिंह ठाकुर जिंदू, राकेश चड्डा और सोनी कुमार सहित कई बोलीदाता मौजूद रहे।