फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन कंपनी की दादागिरी, मलबे में दबा दिए पैदल रास्ते

विज्ञापन
खाई में बोल्डरों के नीचे दबी जेसीबी।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। परवाणू-शिमला नेशनल हाईवे को फोरलेन में बदलने के लिए चल रहे निर्माण कार्य की वजह से जाबली पंचायत के रास्ते बंद हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वह कई बार निर्माण कार्य में जुटी कंपनी को इस बारे बता चुके हैं लेकिन रास्ते बहाल नहीं किए जा रहे। अब ग्रामीणों ने इस मुद्दे को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल के समक्ष उठाया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि फोरलेन के निर्माण कार्य के दौरान लोगों के घरों तक पहुंचने वाले पैदल मार्ग बंद कर दिए हैं। इससे लोगों को अपने ही घरों के लिए आवाजाही करना मुश्किल हो गया है। ग्रामीण फोरलेन के अधिकारियों से भी इस बारे गुहार लगा चुके हैं लेकिन उनकी समस्याओं नहीं सुना जा रहा। इस कार्य से ग्रामीणों की पेयजल योजना भी प्रभावित हुई है। प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. राजीव सैजल से मिलकर पंचायत के बंद पड़े रास्तों को जल्द बहाल करवाने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में जाबली पंचायत के प्रधान दुनीचंद धीमान, बीडीसी सदस्य जाबली किरण प्रकाश, घारटी सुधार सभा के अध्यक्ष जय सिंह कटोच, महिला मंडल प्रधान पार्वती, युवा संघ के प्रधान गोरिश काशिव, कालीचरण, महेंद्र सिंह, शोभा राम, रामा सिंह, काली चरण, मधु, अमर सिंह, कृपाल सिंह और चरण यादव शामिल रहे। उन्होंने बताया कि जाबली को पैदल जाने वाले अधिकतर रास्ते फोरलेन की भेंट चढ़ गए हैं। उन्होंने नाथ उठाऊ पेयजल योजना का पुनर्निर्माण करवाने, गढ़खल किम्मुघाट चक्की मोड़ संपर्क मार्ग के अधूरे कार्य को जल्द पूरा करवाने, एनएचएआई से जाबली क्षेत्र के पैदल रास्तों को बहाल करवाने की मांग की। वहीं कंपनी के अधिकारी देवाशीष पात्रा ने कहा कि कंपनी जल्द ही रास्तों को बहाल कर देगी। कहा कि निर्माण कार्य के दौरान मलबे में कुछ रास्ते दब गए हैं। लेकिन अब जल्द ही रास्ते बहाल कर दिए जाएंगे।

सरकार करेगी हर संभव मदद : डॉ. सैजल
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि फोरलेन निर्माण की वजह से लोगों को जो भी दिक्कतें पेश आ रही हैं उसका समाधान किया जाएगा। जाबली पंचायत में पैदल रास्तों को तोड़ने की बात उनके ध्यान में है। जल्द ही इस समस्या का समाधान ढूंढा जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की हर संभव मदद प्रदेश सरकार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें