फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएन में खनन माफिया सक्रिय निजी

विज्ञापन
बागपत अवैध कब्जा - फोटो : SELF
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में खनन माफिया सक्रिय हो गया। वन विभाग और पुलिस की टीम ने मौके पर से जेसीबी और टिप्पर जब्त किए हैं। नालागढ़ उपमंडल की खेड़ा पंचायत के तहत खोखरा गांव में अवैध खनन के मामले के बाद पीड़ित ने आरोप लगाया था कि उसकी निजी भूमि को खनन माफिया ने तबाह कर दिया। साथ लगती भूमि को भी खनन से खतरा हो गया है। इस पर वन विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से मौके से 2 जेसीबी मशीनों और 2 टिप्परों को जब्त किया है। पुलिस, प्रशासन, वन विभाग और खनन विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

शिकायकर्ता डीके शर्मा के अनुसार एक व्यक्ति ने उनकी जमीन के साथ नियमों को ताक पर रखकर खुदाई का काम शुरू किया था। इस वजह से उनकी लगभग 1.5 बीघा भूमि जेसीबी से नष्ट कर दी। मिटटी और पत्थर चोरी कर लिया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार खनन कार्य से सरकारी भूमि से लगभग 600 खैर के पेड़ और अन्य हरे पेड़ों को भी साफ कर दिया है। इसकी शिकायत उन्होंने एसडीएम नालागढ़ को सौंपी है। एनजीटी के समक्ष भी मामले को उठाने की तैयारी चल रही है।
वनमंडल अधिकारी जेएस शर्मा ने कहा कि वन विभाग की टीम ने मौके का मुआयना कर 2 जेसीबी और 2 टिप्परों को जब्त कर लिया है। वन विभाग की भूमि पर अवैध खनन और खैर के पेड़ों को उखाड़ने के मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद की आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसपी राहुल नाथ ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। मौके की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी की गई है। मामला वन विभाग, सरकारी भूमि और निजी भूमि से जुड़ा है जिसके चलते सभी विभागों की जांच जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें