अर्की (सोलन)। भारतीय जनता पार्टी अर्की मंडल की बैठक में प्रदेश भाजपा सचिव रतन सिंह पाल तथा पूर्व विधायक गोविंद शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में भाजपा सरकार बनने पर खुशी जाहिर की गई। फैसला लिया गया कि शिमला में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में अर्की मंडल से दो हजार कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। बैठक के बाद भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन भी मनाया। इसमें उनके द्वारा देश के लिए की गई सेवाओं को सराहा गया। भाजपाइयों ने अस्पताल में जाकर रोगियों को फल वितरित किए तथा बस अड्डे पर लोगों को मिठाइयां बांटी। इस अवसर पर आशा परिहार, देवेंद्र शर्मा, यशपाल कश्यप, राकेश गौतम, नरेंद्र हांडा, कमलकांत, राजेश महाजन तथा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।