फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 को रोजगार मेले का आयोजन

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
सोलन। भारतीय जीवन बीमा निगम की तरफ से सोलन कार्यालय में 17 दिसंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। एलआईसी सोलन शाखा के डवेलपमेंट ऑफिसर विजय सिंह बताया कि रोजगार मेले में युवाओं को बीमा क्षेत्र में रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। इसमें भारतीय जीवन बीमा निगम की तरफ से अभिकर्ता एजेंट के विशेष बैच के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। रोजगार मेले में हिस्सा लेने के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाएं और पुरुष आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रतिक्रिया में सेवानिवृत्त सैनिक, कर्मचारी अधिकारी, महिला एवं युवा, समाजसेवी, जनप्रतिनिधियों को प्राथमिकता दी जाएगी। डवेलपमेंट ऑफिसर ने बताया कि अभ्यर्थियों के सुबह दस से दोपहर दो बजे तक सोलन स्थित कार्यालय में साक्षात्कार होंगे। अभ्यर्थी को साक्षात्कार में हिस्सा लेने के लिए शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की तीन-तीन फोटो स्टेट कॉफी के अलावा तीन पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड, पेन कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस में से किसी एक पहचान पत्र की फोटो कॉपी भी साथ लानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें