फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी के बेड़े में तेरह नई बसें शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। जिले के लोगों को अब एचआरटीसी की पुरानी खटारा बस में सफर नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम सोलन ने पुरानी और असुरक्षित 12 बसों को बदल कर उसकी जगह नई 13 बसों को शामिल कर लिया है। इसमें से अधिकतर पुराने बस के रूटों पर चलाई जा रही हैं। इसमें अधिकतर 37 से 47 सीटर बसें हैं। इससे लोगों को सुरक्षित सफर एवं सेवाएं उपलब्ध होंगी। जानकारी के अनुसार पथ परिवहन सोलन डिपो की कुछ बसें पूरी तरह से खटारा हो चुकी थीं। इस कारण लोगों को जान में जोखिम डालकर इन बसों में सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा था। लेकिन निगम ने लोगों की सुविधा और सुरक्षित यात्रा प्रदान करने के लिए इन बसों की जांच कर इसकी रिपोर्ट आला अधिकारियों को भेजी थी। इसके बाद सोलन डिपो को 13 नई बसें मिली हैं। इसमें 37 से 47 सीटर बसें शामिल हैं। इनमें से अधिकतर बसों को रूटों पर उतार दिया है।
विज्ञापन

अन्य बसों का रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है। इसके बाद यह बसें भी लोगों को सेवाएं प्रदान करना शुरू कर देंगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम की अधिकतर बसें ग्रामीण क्षेत्र के लिए चलती हैं। निगम ने सरकारी स्कूलों की जमा दो कक्षा तक बच्चों को निशुल्क यात्रा मुहैया करवाई है जबकि महिलाओं को किराये में 25 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है।

लोगों को मिलेगी बेहतर सेवा : धीमान
एचआरटीसी के आरएम सुरेश धीमान ने बताया कि एचआरटीसी के सौजन्य से 12 बसों को नकारा घोषित किया है। इन्हें माइलेज वैल्यू के आधार पर कंडम घोषित किया है। इसके तहत निगम ने सोलन डिपो को 37 और 47 नई बसें मिली हैं। इसमें से अधिकतर बसें पुराने रूटों पर चल रही है। अन्य बसों के लिए भी रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है जिसकी भी लोगों जल्द सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें