सोलन। अब ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए लोग ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। इसके लिए आरटीओ और एसडीएम कार्यालय के सौजन्य से एक साइट बनाई है। इसमें लॉग इन करके लोग लाइसेंस बनाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। वर्तमान में लाइसेंस बनाने के लिए सबसे पहले लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन करना पड़ता है। इसके बाद उसे जमा करवाने के लिए लाइनों में खड़े रहना पड़ता है। यही नहीं लंबी लाइनों में लगने के बाद फिर फीस जमा करनी पड़ती है। लेकिन अब ऑनलाइन सुविधा शुरू होने से हजारों लोगों को राहत की मिलने उम्मीद है। इससे यहां लोगों का समय बचेगा वहीं उनसे की जाने वाली वसूली पर भी रोक लेगेगी।
ड्राविंग लाइसेंस बनाने के लिए वाहन चालकों को एसडीएम और आरटीओ कार्यालय के बार-बार चक्कर भी नहीं काटने पड़ेंगे। संबंधित विभागों ने लोगों की सुविधा को देखते हुए इसे आनलाइन कर दिया है। इसमं संबंधित विभागों की साइट में जाकर लोगों को अपने लाइसेंस से संबंधित फार्म को ऑनलाइन भरना होगा। इसके लिए संबंधित व्यक्ति का नेटबैंकिंग से जुड़ना अनिवार्य है। इसके बाद ही वह इसमें संबंधित कैटागिरी के लाइसेंस की फीस जमा करवा सकता है। वर्तमान में लोगों को लाइसेंस बनाने के लिए किसी बचौले या फिर स्वयं कई दिनों तक फाइल उठाकर संबंधित विभागों के चक्कर काटने पड़ रहे है।
ऐसे करना होगा आवेदन
आनलाइन लाइसेंस बनाने के लिए लोगों को आरटीओ ऑफिस के कार्यालय की साइट परिवहन डॉट गर्वमेंट डॉट इन को मोबाइल या कंप्यूटर पर लॉगइन करना होगा। इसके बाद संबंधित साइट खुल जाएगी। इसके बाद दर्शाएं कॉलम आनलाइन सर्विस पर जाना होगा। इसके बाद ड्राइविंग लर्निंग लाइसेंस पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपका लाइसेंस फार्म खुल जाएगा। इसमें आपको को अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और अन्य फार्म से संबंधित जानकारी भरनी होगी। इसके बाद संबंधित आरटीओ और एसडीएम ऑफिस को इसे सबमिट करना होगा। फार्म भरने के बाद आपको एसएमएस के जरिये एक नंबर मिलेगा वह आपकी लाइसेंस फाइल का होगा। इस नंबर के आधार पर आप फीस जमा कर सकेंगे। बाद में आप नंबर को बताकर अपना लर्निंग लाइसेंस के लिए समय मांग सकते हैं।
बिचौलियों से मिलेगा छुटकारा
आरटीओ एमडी शर्मा ने बताया कि लोगों को बेहतर सुविधा मुहैया करवाने के लिए आनलाइन सुविधा शुरू की गई है। बताया कि इससे जहां लोगों को बिचौलियों से छुटकारा मिलेगा वहीं उन्हें संबंधित विभाग के बार-बार चक्कर लगाने से भी राहत मिलेगी। लोगों से अतिरिक्त पैसा वसूलने वालों पर भी अंकुश लगेगा।