दुर्लभ हिमालयी पक्षी सल्यर ट्रैगोपान
- फोटो : अमर उजाला
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक हब बीबीएन के काठा में अब पंछियों को रहने के लिए घोसला ही नहीं बल्कि दाना पानी भी मिलेगा। अमित सिंगल सोशल वेलफेयर सोसायटी और क्योरटेक ग्रुप ऑफ कंपनीज ने बद्दी के काठा में पंछी विहार का निर्माण किया है। इसका शुभारंभ नप बद्दी के चेयरमैन मदन लाल चौधरी ने किया। सोशल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष सुमित सिंगला ने कहा कि पशु पक्षी भी इस प्रकृति का अनमोल खजाना हैं। इनका संरक्षण करना सबकी जिम्मेदारी है। पंछी विहार बनाने का वह लंबे समय से सोच रहे थे लेकिन अब जाकर यह प्रोजेक्ट सिरे चढ़ा है। नप अध्यक्ष मदन लाल चौधरी ने सोसायटी और उद्योग प्रबंधन द्वारा किए इस पुनीत कार्य की सराहना की।