बद्दी (सोलन)। औद्योगिक हब बीबीएन के भटौलीकलां में आयोजित कुश्ती में बड़ी माली बराबरी पर छूटी। कुश्ती गौरव माछीवाड़ा व पम्मा डेरा बाबा नानक पहलवानों के बीच हुई। जिन्हें संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। कमेटी ने 51 हजार इनामी राशि दोनों पहलवानों में बांटी।
मेला कमेटी के प्रधान पूर्व पहलवान पदम सिंह ठाकुर ने बताया कि 16 अखाड़ों से आए सैकड़ों पहलवानों ने छिंज में भाग लिया। उन्होंने मेले में सहयोग देने के लिए लोगों का आभार जताया। इस मौके पर दयाल चंद, माता राम, पूर्व उपप्रधान नरेश मेहता, रंजीत सिंह जोगा, बलबीर सिंह, सुरेंद्र ठाकुर, हरभजन सिंह पप्पी, राम करण ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर, होशियार सिंह, श्याम चंदेल, गुरदयाल सिंह, दयाल सिंह, रजिंद्र मौजूद रहे।