फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: आईटीआई सोलन के वेल्डर ट्रेड के 12 प्रशिक्षुओं को मिली नौकरी

विज्ञापन
आईटीआई सोलन में आयोजित साक्षात्कार में चयनित प्र​शिक्षुओं के साथ अन्य अध्यापकगण। स्रोत : आईटीआई - फोटो : मृतक राजकुमारी का फाइल फोटो
विज्ञापन
हीरो साइकिल लिमिटेड ने लिए साक्षात्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सोलन में मंगलवार को वेल्डर ट्रेड के प्रशिक्षुओं के लिए हीरो साइकिल लिमिटेड कंपनी की ओर से साक्षात्कार का आयोजन किया गया। इसमें वेल्डर ट्रेड के 17 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया, जिनमें से 12 का कंपनी की ओर से चयन किया गया है। इन प्रशिक्षुओं को जल्द ही हीरो साइकिल लिमिटेड कंपनी में काम करने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर संस्थान की प्रधानाचार्या इंजीनियर नवीन कुमारी ने चयनित प्रशिक्षुओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आईटीआई सोलन का उद्देश्य प्रशिक्षुओं को इंडस्ट्री के पूरी तरह से तैयार करना है। 17 में से 12 बच्चों का चयन उनके प्रशिक्षण स्किल को दर्शाता है। प्लेसमेंट प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि भविष्य में भी विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों को आमंत्रित कर प्रशिक्षुओं को रोजगार पाने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें