फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: रिहायशी मकान से पकड़ी 12 पेटी शराब

Sat, 17 Jun 2023 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने छह स्थानों पर दी दबिश
विज्ञापन

चंडीगढ़ में बेचने के लिए मान्य थी पकड़ी गई शराब
संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी(सोलन)। राज्य कर एवं कराधान विभाग की टीम ने बद्दी के छह स्थानों पर दबिश दी, जिसमें 12 पेटी अवैध शराब की बोतलें बरामद की। करीब 18 अधिकारी और कर्मचारियों ने एक साथ चार रिहायशी मकानों की गहन तलाशी ली।

विभाग की उप आयुक्त प्रीतपाल सिंह, प्रेम केंथ, डॉ. नवल, सुरेश ठाकुर, अजय नैय्यर, धर्मपाल, नमन गौतम, सूरज, पूनम परमार, नरेश ठाकुर, गुलदीप चंद, संदीप और जितेंद्र ने टीम बनाकर तीन करियाना की दुकानों और दुकानों के पीछे तीन रिहायशी मकानों से 12 पेटी और छह बोतलें अवैध शराब पकड़ी। यह शराब चंडीगढ़ में बिक्री के लिए मान्य थी। इसमें तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबकारी एवं कराधान विभाग के उप आयुक्त प्रीत पाल सिंह ने बताया कि अभी तक विभाग ने 25 मामले दर्ज कर 939 लीटर अवैध शराब पकड़ी है। इससे पहले विभाग ने 5 अप्रैल को नालागढ़ में 30 पेटी, 5 जून को बरोटीवाला में 26 पेटी, 8 जून को बद्दी के सब्जी मंडी में 6 पेटी और 7 जून को बरोटीवाला में पांच पेटी अवैध शराब की पकड़ी जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें