फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में दिव्यांग रहेंगे मतदान केंद्रों में तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। लोकसभा चुनाव में मतदान केंद्र पर इस बार दिव्यांग भी मोर्चा संभालेंगे। पहली बार निर्वाचन विभाग ने दिव्यांग कर्मचारियों पर भरोसा जताते हुए उनकी तैनाती की है। सोलन जिले में सदर विधानसभा क्षेत्र में पशुपालन विभाग कार्यालय में स्थापित मतदान केंद्र नंबर 77 को दिव्यांग कर्मचारियों के लिए आरक्षित किया गया है। यहां चार कर्मचारी लोगों से मतदान करवाएंगे।

इन सभी को ईवीएम और वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। निर्वाचन विभाग ने इनके लिए खास इंतजाम किए हैं। जिन दिव्यांगों को मतदान केंद्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मतदान केंद्र में जाने वाले मतदाताओं को यही दिव्यांग जागरूक करेंगे और उन्हें मताधिकार के इस्तेमाल की पूरी जानकारी देंगे।
विज्ञापन


एसडीएम रोहित राठौर ने दिव्यांग मतदान केंद्र बनाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चुनाव में दिव्यांग भी इस बार अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि दिव्यांग मतदान केंद्र अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एसडीएम रोहित राठौर ने बताया कि यह पहली बार होगा, जब मतदान केंद्रों पर दिव्यांग कर्मचारी ड्यूटी देते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन


दो मतदान केंद्रों पर होंगी महिला कर्मचारी
सोलन में दो मतदान केंद्र सिर्फ महिलाओं के लिए आरक्षित किए हैं। नगर परिषद कार्यालय का मतदान केंद्र व शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) का मतदान केंद्र शामिल हैं। इन दोनों मतदान केंद्रों में सिर्फ महिलाएं ही चुनाव ड्यूटी पर तैनात रहेंगी। जो भी मतदान के लिए पहुंचेगा महिलाएं उन्हें जागरूक करेंगी और ईवीएम और वीवीपैट की जानकारी देंगी। एसडीएम रोहित राठौर ने बताया कि महिलाओं के मतदान केंद्रों की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें