सोलन। बावा हरदीप सिंह के हमलावरों को गिरफ्तार करने में नाकाम रही परवाणू पुलिस पर कांग्रेस ने भी हमला बोला है। कांग्रेस ने जिला के मंत्री व कसौली से विधायक डॉ. राजीव सैजल के इस मामले में मौन रहने पर भी सवाल उठाए हैं। कांग्रेस जिला महासचिव रोहित शर्मा ने बताया कि परवाणू में बावा हरदीप सिंह पर जानलेवा हमला होने के बाद किसी भी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जिला से मंत्री व कसौली के विधायक डॉ. राजीव सैजल ने इस मामले को लेकर कोई भी सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी। इस मामले में भाजयुमो उपाध्यक्ष की गिरफ्तारी हुई है। जिससे साफ होता है कि यह मामला पूरी तरह से राजनीतिक है लेकिन गिरफ्तारी के बावजूद जिन लोगों के नाम इस केस में आ रहे हैं, उन्हें पद से हटाया नहीं गया है। उन्होंने कहा कि हमलावरों को राजनीतिक संरक्षण मिलने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। इस मौके पर प्रदेश के सचिव संजय भंडारी, पूर्व पार्षद व सिटी कांग्रेस के महासचिव राजीव ठाकुर, पूर्व पार्षद विशाल वर्मा व राजीव कोड़ा कांग्रेस विधि विभाग सोलन के अध्यक्ष गगन चौहान युवा कांग्रेस सिटी के अध्यक्ष पुनीत नारंग मौजूद थे।