फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में 2006 से लेकर चुनाव न करवाने का मुद्दा गूंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
12 साल से चुनाव न करवाने का मुद्दा गूंजा
विज्ञापन

बैठक में 2006 से लेकर चुनाव न करवाने का मुद्दा गूंजा
अमर उजाला ब्यूरो
दाड़लाघाट (सोलन)। राष्ट्रीय सैनिक संस्था की बैठक प्रदेश अध्यक्ष एवं सैनिक कल्याण समिति पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भीम सिंह गुलेरिया की अध्यक्षता में दाड़लाघाट में हुई। बैठक में एक्स सर्विसमैन लीग दाड़लाघाट भराड़ीघाट कार्यकारिणी के आम चुनाव न करवाने का मुद्दा गूंजा। गुलेरिया ने कहा कि लीग का गठन पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए वर्ष 2006 में हुआ। इस बीच सरकार ने 2011 में सैनिक गेेस्ट हाउस और कैंटीन की अनुमति प्रदान की लेकिन लीग ने इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसके लिए न भूमि का चयन हुआ न ही अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया गया। आठ वर्ष पहले कई पूर्व सैनिकों से सदस्यता शुल्क तो वसूला गया पर अभी तक ट्रक डालने की अनुमति नहीं मिल रही। इसका सैनिक कल्याण समिति कड़ा विरोध करती है। संस्था ने मांग की है कि सदस्यता शुल्क जमा करवा चुके पूर्व सैनिकों की सदस्यता बहाल करवाई जाए। इस दौरान पूर्व सैनिक ललित गौतम, नायब सूबेदार हरिचंद ठाकुर, प्रकाश चंद, हेमराज ठाकुर, नथु राम, हीरा लाल ठाकुुुर, मनसा राम, भवानी राम और हेत राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें