फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़ में झुग्गी झोंपडिय़ों के प्रवासियों को दी डेंगू बचाव की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ में प्रवासियों को दी डेंगू से बचाव की जानकारी
विज्ञापन

लेबर चौक बद्दी और खाबड़ियां संडोली में किया कामगारों को जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी (सोलन)। स्वास्थ्य खंड नालागढ़ के तहत डेंगू को लेकर प्रचार-प्रसार करने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग की आठ टीमों के 40 सदस्य क्षेत्र में जानकारी देने में जुटे हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग की टास्क फोर्स के जिला प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. कविराज, स्वास्थ्य शिक्षक शशीपाल ठाकुर, पर्यवेक्षक चेतराम की टीम ने लेबर चौक बद्दी और खाबडिय़ां संडोली में प्रवासी कामगारों को डेंगू से बचने के उपाय बताए। इस टीम ने कामगारों को बताया कि ने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए सफाई बहुत जरूरी है। बर्तनों को ढककर रखें और मच्छरदानियों का प्रयोग करें। जिला प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. कविराज और स्वास्थ्य शिक्षक शशीपाल ठाकुर ने कहा कि डेंगू बुखार एक अलग किस्म के मच्छर के काटने से होता है जो दिन के समय ही लोगों को अपना शिकार बनाता है। यह मच्छर अन्य मच्छरों की अपेक्षा आकार में बड़ा और धारीदार होता है। इसमें मरीज को तेज बुखार, सिर दर्द, भूख न लगना, शरीर में दर्द जैसे लक्षण होते हैं। कूलर आदि में रखा पानी साफ करना चाहिए और डेंगू बीमारी आम तौर पर घर के आसपास पानी जमा होने से होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें