बरोटीवाला (सोलन)।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ केे बद्दी नगर एवं बरोटीवाला खंड की ओर से रविवार को बाल पथ संचलन किया गया। इसमें कक्षा पांचवीं से दसवीं तक के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। गणवेशधारी स्वयंसेवक हाथों में दंड लेकर साई रोड से गुजरते हुए लेबर चौक पहुंचे। शहर के विभिन्न स्थानों व स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा करके नन्हे स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया। बच्चों ने इसके लिए बाकायदा बैंड की तैयारी भी स्वयं कर रखी थी। इससे माहौल देशभक्ति के रंग में डूबता नजर आया। समापन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर हिमाचल प्रांत से प्रमुख लोकेश वर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एक सफाई कर्मचारी विपिन कुमार ने की। पहले बार किसी सामाजिक कार्यक्रम में किसी बड़ी हस्ती की बजाय एक साधारण श्रमिक ने अध्यक्षता की। विपिन कुमार ने कहा कि देश व राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी है, यह आरएसएस से बेहतर कोई नहीं बता सकता। उन्होंने कहा कि आरएसएस के स्वयंसेवक जिम्मेदार अनुशासन व देश भक्ति से ओत प्रोत होते हैं। लोकेश वर्मा ने कहा कि संघ हिंदू संगठन के लिए 1925 से काम कर रहा है और सभी धर्मों का सम्मान करता है। कार्यक्रम में जिला संघ चालक हरिराम धीमान, संघ चालक विधि चंद, जिला कार्यवाह महेश कुमार, कार्यक्रम अध्यक्ष विपिन कुमार, विवेक कुमार, धर्म जागरण प्रमुख शिमला संदीप सचदेवा, गोपाल सिंह, हरि ओम सांक्यान, शांति स्वरूप, गौतम, पंकज ठाकुर, सुधांशु कुमार, रोबिन धौटा, कमलेश धीमान सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
0000