फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी बच्चों को मिला सम्मान

विज्ञापन
जैस्मिन स्कूल कुठाड़ में वार्षिक उत्सव आयोजित - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कुठाड़ (सोलन)।
जैस्मिन पब्लिक स्कूल कुठाड़ में वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष धर्मपाल चौहान विशेष अतिथि जबकि सुबाथू छावनी बोर्ड की कार्यकारी अधिकारी तनु जैन बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। प्रिंसिपल निशा कुमारी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। योगराज शर्मा ने स्कूल की वार्षिक गतिविधियों की जानकारी दी।

मुख्यातिथि ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में केजी से श्रवण कुमार, पहली से यश शर्मा, दूसरी से लोकेश, तीसरी से दिव्यम, चौथी से पलक, पांचवीं से अमृता, छठी से सुकृति, सातवीं से हिमांशी, आठवीं से संजीवनी, नौवीं से निकिता शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि फेंस ड्रेस में कनुप्रिया, खेलकूद में कैरमबोर्ड में पलक शर्मा, आस्था, सुधांशु, अभिषेक, बैडमिंटन के जूनियर ग्रुप में मोहित, जतिन, सीनियर में सुधांशु, वरुण व वॉलीबाल में जस्मिक हाउस को सम्मानित किया गया। इस मौके पर केडी शर्मा, रोशन लाल वशिष्ठ, हरदेव शर्मा, श्याम लाल वशिष्ठ, प्यारे लाल, अनिल शर्मा, मोनिका व जागृति शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें