फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग जिला में करेगा दस सड़कों का निर्माण, 23 करोड़ रुपये की धनराशि होगी खर्च

विज्ञापन
- फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन।
जिले में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 23 करोड़ 7 लाख की लागत से दस सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए लोकनिर्माण विभाग ने टेंडर प्रकिया शुरू कर दी है। इसके तहत सोलन और नालागढ़ में एक-एक मार्ग सहित अर्की क्षेत्र के तहत आठ सड़कों का निर्माण होगा। टेंडर प्रक्रिया होते ही सड़कों का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।

अभी इन ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सड़क सुविधा नहीं है। इसके चलते लोगों को कई किमी का सफर कर मुख्य सड़क तक पहुंचना पड़ रहा है। किसानों को अपनी फसलों सहित रोगियों को अस्पताल पहुंचाने में सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। सोलन जिला के तहत सोलन से छोब-भुइरा मार्ग को अपग्रेड करने से जहां क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को सुविधा मिलेगी। वहीं यह इस मार्ग से लोगों को चायल-गौड़ा मार्ग से जुड़ने का विकल्प भी मिलेगा। इसके तहत लोग अश्वनी खड्ड होते हुए इस मार्ग से गौड़ा या फिर झाजा मार्ग होते हुए चायल से भी जुड़ सकते हैं। वर्तमान में इस मार्ग की दशा बहुत ही दयनीय है। इसके अलावा नालागढ़ सहित अर्की में तैयार होने वाले नौ मार्गों से भी ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विजय चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत दस सड़कों का निर्माण और अपग्रेड किया जा रहा है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर लगते ही इन सड़कों पर कार्य करना शुरू कर दिया जाएगा।

यहां इतने सड़कों का होगा निर्माण
डिविजन सड़क का नाम किमी राशि लाखों में
सोलन छोब-भुइरा 3.51 212.08
नालागढ़ दीग्गल-दातला 6.33 324.91
अर्की केंथे-चांदपुर 2.15 118.76
अर्की चांदपुर-गरू 1.00 68.15
अर्की संरयाज-पंबर 3.00 207.65
अर्की छयोड-समलेच 3.00 173.79
अर्की मलोग बडोग 3.00 181.09
अर्की गगल-क्सयालु 3.50 200.59
अर्की भरारीघाडी-अलीबुरर्जनी 6.00 263.14
अर्की करगली-फगवाना 9.2 557.1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें